देर रात जिम से लौट रहे किशोर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गले में मारी गोली; हालत गंभीर

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

फायरिंग के दौरान एक गोली अनमोल के गले के पास जा लगी, जबकि दूसरी गोली उसकी कार में धंस गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही अनमोल सड़क पर गिर पड़ा और खून से लथपथ हो गया।

Teenager returning from gym late night shot in Jalandhar condition critical.

जालंधर के सुच्ची पिंड इलाके में मंगलवार देर रात जिम से घर लौट रहे 18 वर्षीय किशोर पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घायल युवक की पहचान अनमोल के रूप में हुई है।

अनमोल गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी लदेवाली रोड स्थित जिम से वर्कआउट कर अपनी स्विफ्ट कार में घर लौट रहा था। जैसे ही वह सुच्ची पिंड के पास पहुंचा, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उसकी कार के आगे आकर रुक गए और अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

फायरिंग के दौरान एक गोली अनमोल के गले के पास जा लगी, जबकि दूसरी गोली उसकी कार में धंस गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही अनमोल सड़क पर गिर पड़ा और खून से लथपथ हो गया। करीब दो मिनट बाद उसके दोस्त मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद गंभीर बताई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली राउंड बरामद किए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई