Sitapur News: तेज आंधी में गिरी नवनिर्मित दीवार, महिला की मौत; पति और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

सीतापुर में तेज आंधी में नवनिर्मित दीवार गिर गई। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। जबकि, पति और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर…

Newly Constructed Wall Collapses in Fierce Storm in Sitapur Woman Dies Husband and Three Children Injured

यूपी के सीतापुर में सोमवार देर रात आए आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं से एक नवनिर्मित दीवार गिर गई। इसके मलबे में एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि, पति और तीन बच्चे घायल हो गए।

घटना पिसावां क्षेत्र के छोटी बराहमऊ खुर्द गांव की है। बताया गया कि गांव निवासी सकील अपनी पत्नी किस्मतजहां और बच्चों अमन बेग (6), अहद बेग (4 ) और समद बेग (2) के साथ घर में लेटे थे। देर रात तेज आंधी और तूफान आया।

इसी दौरान अचानक नवनिर्मित दीवार भरभराकर गिर गई। पांचों लोग मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने शोर सुना तो भागकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने किस्मतजहां को मृत घोषित कर दिया। अन्य का इलाज चल रहा है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई