Gonda News: सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्कर, सात वर्षीय बालिका की मौत; आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

गोंडा में सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर…

Seven-Year-Old Girl Dies After Being Struck by Car While Crossing Road in Gonda

यूपी के गोंडा में सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।

हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी बाजार में हुआ। बताया गया कि मूल रूप से बहादुरा गांव निवासी अमित यादव की पुत्री आराध्या सोमवार सुबह करीब 9.00 बजे टिकरी बाजार गई थी। वहां सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। बच्ची को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि आराध्या तीन बहनों में सबसे छोटी थी। मासूम की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई