आगरा अलीगढ रोड स्थित गांव बरसे की पुलिया वाले बाबा का मंदिर पर चल रहे धरना प्रदर्शन पर अचानक पप्पू नाथ बाबा की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस प्रशासन और चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंच गए,डॉक्टर ने बताया अन्न न खाने की वजह से बाबा की तबीयत बिगड़ गई है. जिसमें कमजोरी और बीपी लो हो गया.
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष गौ सेवक राहुल उपाध्याय ने बताया है कि 7 मई को सासनी प्रशासन के द्वारा अनुचित कार्य किया गया था अवैध निर्माण के नाम पर उस दिन से आज तक धरने पर बैठे हुए हैं राहुल उपाध्याय ने बताया है यह धरना प्रदर्शन शांतिपूर्वक तरीके से किया जा रहा है आज 16 वा दिन है 8 दिन से पप्पू नाथ बाबा ने अन्न ग्रहण नही किया है. त्यागी बाबा जतिन सारस्वत, सलमान, गौरव भारती, असलम खान, आकाश कुशवाहा के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS
