गाजियाबाद में बड़ा हादसा: बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो की मौत और तीन घायल

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

गाजियाबाद में बड़ा हादसा हुआ है। एक बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौपला के समीप स्थित ईएसआईसी अस्पताल के सामने हुआ।

Big Accident in Ghaziabad Out-of-Control Car Crashes into Divider and Flips Over

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा हादसा हुआ है। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौपला स्थित ईएसआईसी अस्पताल के सामने बृहस्पतिवार सुबह भीषण सड़क हादस हो गया। गाजियाबाद से मेरठ के तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़कर रैपिड ट्रेन के पिलर से टकराने के बाद पलट गई।

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए व कार चालक समेत दो की मौत हो गए और तीन घायल हो गए। एक युवक कार से सुरक्षित बाहर निकला और मौके से कहीं चला गया। घायलों को उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया।

जनपद मेरठ के थाना परतापुर स्थित गांव कुंडा निवासी आदेश कसाना गांव निवासी दोस्त कुलदीप, रोहित और आदेश पाल व रिठानी निवासी हिमांशु पाल  के साथ कार से बुधवार रात लोनी की तरफ गए थे। बृहस्पतिवार तड़के वह पांचों अपने लोनी निवासी दोस्त अंकित तिवारी के साथ मेरठ लौट रहे थे।
सुबह करीब पांच बजे जैसे ही वह दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौपले से पहले ईएसआईसी अस्पताल के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू हो गई और कार ने डिवाइडर पर चढ़कर रैपिड ट्रेन के पिलर से टकराकर कई पलटी खाई।

कार के परखच्चे के उड़े, आग लगी
हादसे में कार के परखच्चे के उड़ गए और आगले हिस्से में आग लग गई। राहगीरों ने किसी तरह आग को बुझाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे पांचों घायलों को बाहर निकालकर नगर एक निजी अस्पताल पहुंचाया।

वहां चिकित्सकों ने आदेश कसाना (32) और अंकित तिवारी (25) को मृत घोषित हो गई। कुलदीप, आदेश पाल और हिमांशु को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोहित कार से सुरक्षित निकल वहां से चला गया।

हादसे के बाद दिल्ली मेरठ मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। हादसे में ईएसआईसी अस्पताल की महिला सफाईकर्मी और डिवाइडर पर सो रहा मानसिक मंदित व्यक्ति बाल-बाल बच गया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई