आज हलवारा एयरपोर्ट आएंगे सीएम भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल भी दो दिन के लुधियाना दाैरे पर

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी आज से दो दिन के लुधियाना दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री मान लुधियाना एयरपोर्ट पर केजरीवाल से मुलाकात करेंगे।

CM Bhagwant Mann at Halwara Airport Today Arvind Kejriwal on Two Day Visit to Ludhiana

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हलवारा का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान दोपहर की उड़ान से दिल्ली जाने वाले यात्रियों से बात करेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा विधायक हाकम सिंह ठेकेदार, ब्लॉक प्रधान रमेश जैन समेत 20 आप नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। गौरतलब है कि 15 मई को एयरपोर्ट से उड़ानों के शुभारंभ समागम से आम आदमी पार्टी ने किनारा कर लिया था।

वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी आज से दो दिन के लुधियाना दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री मान लुधियाना एयरपोर्ट पर केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। केजरीवाल लुधियाना में पार्टी संगठन के साथ अहम बैठक करेंगे। इस दाैरान 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन होगा।

 

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई