चुभती जलती गर्मी: 47.3 डिग्री पर तवे सा तप रहा पंजाब, छह दिन चलेंगी भीषण गर्म हवाएं; और बढ़ सकता है पारा

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ लंबे समय से सक्रिय नहीं हैं और आसमान साफ रहने से जमीन तेजी से गर्म हो रही है। यही कारण है कि गर्म हवाएं लगातार तापमान बढ़ा रही हैं।

चुभती जलती गर्मी:47.3 डिग्री पर तवे सा तप रहा पंजाब, छह दिन चलेंगी भीषण  गर्म हवाएं; और बढ़ सकता है पारा - Scorching Heat In Punjab 47.3°c Severe  Hot Winds To Persist

राजस्थान से आ रही गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाओं ने पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ा दिया है।

लगातार बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए हीट वेव और सीवियर हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को राज्य के तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई जिससे पारा सामान्य से 4.6 डिग्री ऊपर पहुंच गया।

चार डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

फरीदकोट 47.3 डिग्री तापमान के साथ पंजाब का सबसे गर्म जिला रहा जबकि पटियाला का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए फाजिल्का, फिरोजपुर, अमृतसर, फरीदकोट, बठिंडा, मोगा, बरनाला, मानसा और संगरूर में सीवियर हीट वेव का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट रहेगा। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

राज्य के न्यूनतम तापमान में भी 2.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। लुधियाना का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री, बठिंडा का 45.9 डिग्री, अमृतसर का 43.2 डिग्री और पठानकोट का 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई