हरियाणा के भिवानी में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव दुकान के पीछे मिला जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

भिवानी के खानक में एक दुकान के पिछले हिस्से में हत्या के बाद युवक का शव फेंके जाने का मामला सामने आया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं मृतक के पिता की शिकायत पर दो के खिलाफ हत्या की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है। हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है।
अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था विजय
तोशाम पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़वा निवासी रामधारी ने बताया कि उसकी पांच संतानें हैं। चार लड़कियां और एक बेटा है। उसका इकलौता 28 वर्षीय बेटा विजय करीब 10 माह पहले हाइड्रा मशीन पर बतौर चालक काम करने खानक आया था। उसे फोन पर पिंजोखरा निवासी प्यारेलाल से सूचना मिली कि उसके बेटे विजय की खानक में छत से गिर कर मौत हो गई है। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि विजय का शव दुकान के पिछले हिस्से में पड़ा था जबकि उन्हें छत से नीचे गिरने से मौत की सूचना मिली थी। वहीं विनित और दिलबाग नामक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश के चलते विजय की हत्या के आरोप हैं। फिलहाल तोशाम पुलिस ने इस संबंध में हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही जांच
तोशाम पुलिस थाना एसएचओ महाबीर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीम ने मौके से तथ्य जुटाए हैं। पुलिस ने मृतक विजय के पिता रामधारी की शिकायत पर विनित व दिलबाग सहित अन्य के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।