कस्बा में सफाई कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। नगर पंचायत प्रशासन इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में अधिशासी अधिकारी (ईओ) और नगर पंचायत अध्यक्ष ने आंदोलनकारी कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता वार्ता की।
रविवार को हुई वार्ता के दौरान प्रशासन ने कर्मचारियों की लगभग सभी जायज मांगों को स्वीकार करने का सकारात्मक संकेत दिया है। यह हड़ताल सफाई कर्मचारियों की चैदह सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही है, जिनमें से अधिकांश पर सहमति बन गई है। अधिशासी अधिकारी विकास जैन और अध्यक्ष राजीव कुमार वाष्र्णेय ने स्पष्ट किया कि सफाई कर्मचारियों का पिछला बकाया भुगतान पूरी तरह से जायज है। नगर पंचायत प्रशासन इसे चुकाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन वर्तमान में बजट की अनुपलब्धता के कारण तत्काल पूरा भुगतान संभव नहीं है। प्रशासन ने कर्मचारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए समझाया है कि बजट की व्यवस्था होते ही प्राथमिकता के आधार पर उनका भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। नगर पंचायत प्रशासन शहर की सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस गतिरोध को जल्द से जल्द खत्म करना चाहता है। अधिकारियों के अनुसार, कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ अंतिम दौर की समझौता वार्ता कल फिर आयोजित की जाएगी। उम्मीद है कि इस बैठक में कोई सकारात्मक निष्कर्ष निकलेगा और हड़ताल समाप्त हो जाएगी।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS

