आगरा अलीगढ रोड स्थित बच्चा पार्क के सामने पुरानी पुलिस चैकी परिसर में प्रचीन शिव मंदिर में बिराजमान खाटूश्याम महाराज का शनि अमावस्या के अवसर पर मंग्लामुखियों द्वारा मंग्लामुखी गुरू बिंदिया मौसी के नेतृत्व में उनके चेलों द्वारा विशाल भंडारा प्रसाद वितरण किया गया। भंडारे का आयोजन किया गया।
शनि अमावस्या के शुभ दिन पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। आयोजन के दौरान सभी भक्तों को श्रद्धा और स्वच्छता के साथ भोजन का प्रसाद वितरित किया गया। इसमें बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं सहित समाज के हर वर्ग ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मंगलामुखी गुरु बिंदिया मौसी और उनके चेलों ने प्राचीन शिव मंदिर में भगवान खाटू श्याम जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार पहनाकर भोग प्रसाद लगाते हुए स्मरण किया। उन्होंने सभी देशवासियों और क्षेत्रवासियों के कल्याण के लिए मंगल कामना की। उन्होंने ईश्वर से व्यापार में बरकत, निरंतर तरक्की, और हर घर में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। गुरु बिंदिया मौसी ने सासनी क्षेत्र के बच्चों के उज्जवल भविष्य, सफलता और दीर्घायु की भी कामना की।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS


