सासनी स्थित श्री पद्म प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में वेदी शुद्धि कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ परम पूज्य कर्मयोगी गिरनार पीठाधीश 105 क्षुल्लक श्री समर्पण सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित किया गया।
रविवार को आयोजित कार्रक्रम में मंदिर की वेदी में स्वर्ण कार्य (सोने की कारीगरी) का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपरांत पूज्य महाराज श्री के निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से वेदी का शुद्धिकरण किया गया। इस पावन अवसर पर सर्वेश जैन एवं हर्ष जैन ने श्री 1008 पद्म प्रभु जी की मूलनायक प्रतिमा की स्थापना एवं शांतिधारा का पुण्य लाभ प्राप्त किया। वहीं ग्वालियर से आए विनय जैन एवं माधुरी जैन को इंद्र-इंद्राणी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्रक्रम में स्थानीय जैन समाज के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान गाजे-बाजे के साथ सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो उठा। कार्रक्रम में मुख्य रूप से जैन समाज के महामंत्री अंजय जैन, विपुल लुहाड़िया, अतुल जैन, विनोद जैन, सुमत कुमार जैन, शोभित जैन, अम्बुज जैन, यश लुहाड़िया, सौरभ जैन, अंकुर जैन, विपिन जैन, अक्षत जैन, अरिहंत जैन, वैभव जैन, विनय जैन, राहुल जैन, मनोज जैन, अभिषेक जैन, गगन जैन, सर्वेश जैन, कमल जैन और हर्ष जैन सहित भारी संख्या में महिला वर्ग एवं सकल सासनी जैन समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। सभी ने महाराज श्री का आशीर्वाद लिया और वेदी शुद्धि के इस पुनीत कार्य का पुण्य लाभ अर्जित किया।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS


