वरिष्ठ पत्रकार दीपेश भारद्वाज की पत्नी के निधन पर जताया शोक

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

वरिष्ठ पत्रकार दीपेश भारद्वाज की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा भारद्वाज का आकस्मिक निधन होने पर दैनिक लालसा कार्यालय सासनी में प्रेस क्लब आॅफ हाथरस शाखा सासनी के पदाधिकारियों द्वारा एक शोकसभा वरिष्ठ पत्रकार मनोज वाष्र्णेय की अध्यक्षता तथा के वीरेन्द्र जैन नारद संचालन में सम्पन्न हुई।
रविवार को आयोजित शोकसभा में पत्रकार साथियों ने वरिष्ठ पत्रकार दीपेश भारद्वाज की पत्नी सीमा भारद्वाज के आकस्मिक निधन होने पर उनकी आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुनील शर्मा, आबिद हुसैन, राहुल प्रकाश, गोपाल वाष्र्णेय, विमल महाजन, डा. सुखवीर सिंह, दयाल शर्मा, विजेन्द्र सागर, हिमांशु कुशवाहा, गौरव दीक्षित, प्रशांत दीक्षित, देव प्रकाश, यतेन्द्र कुमार, विष्णु मिश्रा, लक्ष्मण प्रसाद गोला, शशिपाल सिंह आदि पत्रकार साथी मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS