दो बाईकों की हुई भिड़ंत में दो घायल एक अलीगढ़ रेफर

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

 गांव नगला ताल के निकट दो बाइकों आपस में आमने-सामने से टकरा गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, उनकी बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जिसमें एक घायल को उपचार के लिए अलीगढ रेफर किया गया है। 
शनिवार को मिली जानकारी क अनुसार गांव अकबरपुर निवासी गजेंद्र पुत्र राजेंद्र, जो टेलरिंग का काम करता है। वह किसी काम से सासनी आया था। और काम समाप्त करने के बाद अपने गांव वापस जा रहा था। उधर एक युवक अपनी बाइक से सासनी की ओर से आ रहा था। बताते हैं कि जैसे ही दोनों वाइकें गांव नगला ताल स्थित गीतांजली स्कूल के पास पहुंची तो आमने सामने से टकरा गईं, जिससे बाइक सवार सडक पर गिरकर घायल हो गये और बाइकें क्षतिग्रसत हो गई। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड जुट गई, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को ऐंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां गजेन्द्र की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS