संकल्प दिवस के रूप में मनाई चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथिए किसानों ने स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

तहसील परिसर में किसान मसीहा चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रदंह वीं पुण्यतिथि को किसानों ने जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण बचाओ के संकल्प दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत में हवन-यज्ञ किया गया और उपस्थित लोगों ने चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्रक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चैधरी मलखान सिंह ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार भोला सूर्यवंशी ने किया। पंचायत के दौरान किसानों ने बिजली के स्मार्ट मीटरों को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। किसानों एक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम नीरज शर्मा को सौंपा। ज्ञापन में किसानों का कहना है कि जब से स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, तब से उपभोक्ताओं का बुरा हाल है और भारी बिलों से जनता त्रस्त है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी नीरज शर्मा को सौंपा गया। जनता के हित में इन स्मार्ट मीटरों को तुरंत हटाकर पुराने मीटर वापस लगाए जाएं। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन एक बड़ा आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस संकल्प दिवस और पंचायत के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष चैधरी मलखान सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार (भोला सूर्यवंशी), सुनील शर्मा, ललित बघेल, गगन ठाकुर, अजीत कुशवाहा, दीपेश चैधरी, कपिल तोमर, नीरज, शशि शर्मा, विमलेश देवी, नीरज देवी, कमलेश देवी, श्यामवती देवी, ललितेश देवी, बवितेश देवी सहित कई अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS