भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

 गांव नया नगला में कुशवाहा कला मंच द्वारा अत्यंत भव्यता और हर्षोल्लास के साथ कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया। मंगल यात्रा में सैकड़ों की संख्या में पीत वस्त्र धारण किए महिलाओं और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
शनिवार को निकाली गई कलश शोभायात्रा के दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। बैंड-बाजों की मधुर धार्मिक धुनों और ठाकुर जी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।  पूरे गांव में भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन कथापांडाल में हुआ। जहां कथा व्यास शास्त्री अशोक चेतन महाराज ने विधिविधान से पूजन अर्चना कराते हुए प्रथम दिन महाराज श्री ने भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए गोकर्ण और धुंधकारी की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कुसंगति के कारण धुंधकारी प्रेत योनि में चला गया और श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से उसका उद्धार हुआ। महाराज ने कहा कि भागवत कथा साक्षात भगवान का रूप है, जो मनुष्य के जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने में मुख्य रूप से यज्ञपति करण सिंह मिस्त्री और परीक्षित बृजमोहन ठेकेदार ने मुख्य भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी प्रवीण धनगर सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय भक्तजन और ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ कमाया।
Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS