मलोट में ठेकेदार के घर CBI का छापा, मोहाली विजिलेंस दफ्तर सील, राघव गोयल और उनके पिता घर पर नहीं मिले

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

सूत्रों के अनुसार सीबीआई टीम ने राघव गोयल और उनके पिता विकास गोयल के घर पहुंचकर जांच शुरू की। हालांकि कार्रवाई के दौरान दोनों घर पर मौजूद नहीं मिले। टीम ने घर में मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की।

ODISHA RAY

मलोट में मंगलवार को सीबीआई की टीम ने ठेकेदार राघव गोयल के घर छापा मारा। डीएसपी पवित्र सिंह की अगुवाई में चंडीगढ़ सीबीआई की टीम ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि मामला एफआईआर नंबर 12/26 और पीसी एक्ट के तहत दर्ज केस से जुड़ा है।

सूत्रों के अनुसार सीबीआई टीम ने राघव गोयल और उनके पिता विकास गोयल के घर पहुंचकर जांच शुरू की। हालांकि कार्रवाई के दौरान दोनों घर पर मौजूद नहीं मिले। टीम ने घर में मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की। बताया जा रहा है कि एजेंसी मामले से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।जानकारी के मुताबिक यह मामला 11 मई 2026 को सीबीआई थाना चंडीगढ़ में दर्ज एफआईआर से संबंधित है। फिलहाल एजेंसी पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

इसी बीच सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि केंद्रीय एजेंसी ने कार्रवाई के बाद विजिलेंस डीजीपी कार्यालय को सील कर दिया है। सूत्रों का दावा है कि विजिलेंस प्रमुख का मोबाइल फोन बंद आ रहा है और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सीबीआई की कार्रवाई के बाद इलाके और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल एजेंसी की ओर से मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई