सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौैत, सासनी में प्रकाश एकेडमी स्कूल के पास हुआ हादसा, उपचार के दौरान गई जान

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

आगरा अलीगढ़ रोड पर प्रकाश एकेडमी स्कूल के सामने हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक ने अलीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिससे युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बता दें कि दिनांक तीन मई दिन रविवार को सुबह करीब सात बजे दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय राहगीरों की मदद से चार घायलों को तुरंत सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों में याशुद्दीन और विष्णुपुरी निवासी राशिद पुत्र शाहिद की हालत नाजुक थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना में अन्य दो घायल पप्पन खाँ और उनके पुत्र शिवा को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अलीगढ़ में इलाज के दौरान याशुद्दीन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों की स्वेच्छानुसार मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई