
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार और ऐतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड गई। अपनी खुशी का इजहार करते हुए भाजपाईयों ने भाजपा मंडलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में सासनी बस स्टैंड स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टीएकजुट होकर जीत का जश्न मनाते हुए मिष्ठान वितरित किया और जमकर आतिशबाजी की गई।
सोमवार को कार्रकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ इस जीत का स्वागत किया। मंडलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत पार्टी की विचारधारा, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जताए गए अटूट विश्वास की जीत है। इस अवसर पर प्रमुख रुप से वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हरी शंकर वार्ष्णेय, विक्रम सिंह जादौन, आकाश वार्ष्णेय, कोमल सिंह तोमर, नीरज वार्ष्णेय, सुरेंद्र वार्ष्णेय, बबलू सिंह तोमर, चैधरी माधवी सिंह, मनीष कुशवाहा, सुरेश वर्मा, अंकुश भाटिया, सोनू ठाकुर, मोहित भारद्वाज, लालता प्रसाद माहौर,जितेंद्र वाष्र्णेय आदेश पाठक, भानु ठाकुर, बबलू पुंडीर आदि सैकड़ों कार्रकर्ताओं सहित समस्त पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS

