गांव खिटौली के बंबा के निकट एक ईको वैन और बाइक सवार की आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अलीगढ रेफर किया गया है।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के थाना अकबराबाद अंतर्गत गांव नगला रंजिता निवासी सुमित पुत्र पूरनचंद अपने साथी नागेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर सासनी की ओर आ रहा था। उधर विजयगढ़ निवासी विशाल और कांति प्रसाद पुत्रगण मंशाराम ईको वैन में सवार थे। बताते हैं कि जैसे ही दोनों वाहन खिटौली बंबा के निकट पहुंचे वैसे ही दोनों की आमने सामने की टक्कर हो गई। घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए बाइक सवार और ईको में सवार लोग घायल हो गये, मौके पर चीख-पुकार मच गई। वाहनों के टकराने की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने फोन कर तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया और ग्रामीणों ने सभी घायलों को ऐंबुलेंस के जरिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू किया, मगर बाइक सवार सुमित की हालत गंभीर होने के कारण अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, वैन सवार विशाल और कांति प्रसाद को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS

