रविवार रात को तेज अंधड़ और बारिश में हरियाणा में बड़ा नुकसान हुआ है। भिवानी जिले में 450 से ज्यादा पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए। वहीं, बिजली विभाग को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है। फतेहाबाद के टोहाना में एक शख्स की मौत हो गई।

हरियाणा के कई जिलों में रविवार रात तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश ने रात भर तबाही मचाई। गरज-चमक के साथ हुई बारिश और तेज आंधी से भिवानी जिले में 250 से अधिक बिजली के खंभे टूटकर गिर गए, जबकि 450 से ज्यादा पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए। इससे मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गए। भिवानी-जींद, भिवानी-तोशाम, भिवानी-दिनोद और भिवानी-महम मार्गों पर कई जगह पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। कई जगहों पर लोगों को 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।
भिवानी में बड़ा नुकसान
रात भर संबंधित विभागों के अधिकारी टूटे पेड़ हटाने में जुटे रहे, लेकिन सोमवार सुबह तक कई रास्ते अभी भी बहाल नहीं हो पाए थे। बिजली विभाग को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। 75 से अधिक ट्रांसफार्मर खराब हो गए और 250 से ज्यादा बिजली पोल टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अधिकारियों का अनुमान है कि बिजली बहाल करने में 24 से 35 घंटे का समय लग सकता है।

टोहाना में दर्दनाक हादसा
टोहाना के चन्दड़ खुर्द गांव के पास ड्यूटी से घर लौट रहे जल विभाग के ट्यूबवेल ऑपरेटर आदेश कुमार (39 वर्ष) की पेड़ की टहनी गिरने से मौत हो गई। गांव इंदाछुई निवासी आदेश कुमार स्कूटी से लौट रहे थे। तेज आंधी में सड़क किनारे लगे पेड़ की बड़ी टहनी टूटकर उन पर गिर गई। राहगीरों ने उन्हें सिविल अस्पताल टोहाना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपनी पत्नी और दो छोटी बेटियों (7 और 5 वर्ष) के पीछे छोड़ गए हैं। सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने सूखे-खोखले पेड़ों को तुरंत कटवाने की मांग की है।

झज्जर और गोहाना में अनाज मंडियों में भीगा गेहूं
झज्जर में अनाज मंडी में रखा गेहूं बारिश में भीग गया। नीलाहेड़ी गांव में बिजली गिरने से टेंट हाउस गोदाम में आग लग गई। एक घर का सौर ऊर्जा उपकरण भी जल गया। गोहाना में देर रात बारिश से अनाज मंडी में पानी भर गया। मंडी में करीब 30 लाख बैग गेहूं की आवक हो चुकी है, लेकिन केवल 45 प्रतिशत का ही उठान हो पाया है। अनुमान है कि करीब 1 लाख बैग गेहूं बारिश से खराब हो सकता है। किसानों और आढ़तियों ने समय पर उठान और बेहतर पानी निकासी की व्यवस्था की मांग की है। पूरे क्षेत्र में बिजली गुल होने और पेड़ गिरने से जन-जीवन प्रभावित रहा। प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं।