बदमाशों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोककर उसमें सवार परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार के सदस्य ने बताया उनसे पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे के पास मोहड़ा फाटक के समीप रविवार शाम फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोककर उसमें सवार परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने सरेराह गाड़ी के शीशे तोड़कर भीतर बैठे बुजुर्ग, महिलाओं और बच्ची पर लोहे की रॉड से हमला किया।
परिवार का आरोप हमसे मांगी जा रही फिरौती
पीड़ित का आरोप है कि सोनीपत का एक गिरोह उनसे अब तक 4 करोड़ रुपये वसूल चुका है और अब 5 करोड़ की और फिरौती मांगी जा रही है। इस हमले में परिवार के पांच सदस्यों को चोटें आई हैं। पड़ाव थाना पुलिस ने करनाल के माखुमाजरा निवासी रणधीर सिंह की तहरीर पर विक्रम, पागल सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई दंगा करने की धारा 191(2), घातक हथियार से लेस होकर दंगा करना 191(3) आदि के तहत की।

पुलिस ने दर्ज किया केस
करनाल के माखुमाजरा गांव निवासी रणधीर सिंह ने आरोप लगाया कि वह रविवार शाम करीब 6 बजे अपनी पत्नी सुदेश रानी, पुत्रवधू शालिनी, पोती आस्था के साथ इस्माइलपुर गांव से लौट रहे थे। मोहड़ा फाटक बंद होने के कारण वे गाड़ी वापस मोड़ने लगे तो एक स्कॉर्पियो व बाइक सवार करीब 6-7 बदमाशों ने उनकी फॉर्च्यूनर के आगे गाड़ी अड़ाकर रास्ता रोक लिया। जब उन्होंने अंदर से दरवाजे लॉक कर लिए तो हमलावरों ने लोहे की रॉड से गाड़ी के सभी शीशे तोड़ दिए व अंदर बैठे परिवार पर हमला कर चोटें पहुंचाई। आरोप लगाया कि सोनीपत के नयावास निवासी रमेश पहलवान का गिरोह पिछले 3 साल से उन्हें डरा-धमकार करीब 4 करोड़ रुपये ले चुका है। अब रमेश ओर उसके साले मोनू ने 5 करोड़ रुपये की और मांग की है। पैसे न देने पर ही यह जानलेवा हमला किया गया