मुरादाबाद मंडल में झमाझम बारिश: चंदाैसी में बिजली गिरने से ढही छत, मलबे में दबकर छात्रा की मौत; दंपती जख्मी

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

जुनावई के काशीपुर गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरने से मकान की छत गिर गई। इसमें दबकर 11 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। इससे गांव में कोहराम मच गया है।

Heavy Rains Moradabad : Roof Collapses Due Lightning Strike Chandausi; Student Dies After Being Trappe

संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर में सोमवार तड़के तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से कच्चे मकान की छत गिर गई। हादसे में मलबे में दबकर कक्षा पांच की छात्रा रश्मि (11) की मौत हो गई। दीपक और उसकी पत्नी रजनी घायल हो गए। गांव निवासी विजयपाल भट्ठे पर मजदूरी करते हैं।

उनकी पत्नी का दो वर्ष पहले निधन हो चुका है। रविवार रात घर के कमरे में विजयपाल की बेटी रश्मि, बेटा दीपक और पुत्रवधु रजनी सो रहे थे। सोमवार तड़के करीब तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिससे तीनों मलबे में दब गए।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। रश्मि को मृत पाया गया जबकि घायल दीपक और रजनी को उपचार के लिए भेजा गया है। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजस्व विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पीड़ित परिवार को राहत दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उधर, मुरादाबाद जिले में भी आई आंधी और बारिश से कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। तेज हवाओं और बारिश के कारण हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई