Rohtak: चालक से 4.39 लाख की लूट, सोनीपत के पांच व्यापारियों से उगाही कर लौट रहा था पीड़ित

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

चालक ने पुलिस को बताया कि वह हिसार रोड स्थित कंपनी लक्ष्मी सेल्स कॉरपोरेशन में ड्राइवर की नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह टेंपो में करियाना का माल सप्लाई करने सोनीपत गया था।
Rohtak Driver Robbed of ₹4.39 Lakh Victim Returning After Collecting Payments from Five Traders in Sonipat
रोहतक के सोनीपत रोड पर हुमायूंपुर गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने हिसार रोड स्थित कंपनी के ड्राइवर से आंखों में मिर्ची मारकर 4.39 लाख रुपये लूट लिए। श्याम कॉलोनी निवासी टेंपो चालक आकाश नाथ ने आईएमटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

चालक ने पुलिस को बताया कि वह हिसार रोड स्थित कंपनी लक्ष्मी सेल्स कॉरपोरेशन में ड्राइवर की नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह टेंपो में करियाना का माल सप्लाई करने सोनीपत गया था। सोनीपत में अलग-अलग स्थानों पर माल उतार दिया। साथ ही बैंकों की छुट्टी होने के कारण उसने माल की कीमत नकद प्राप्त कर ली।

इसमें सोनीपत के बड़ा बाजार स्थित प्रकाश बर्तन से 33985, रेलवे रोड स्थित कृष्णा ट्रेडर से 63000, कल्याण से 31500, हरिजा से 154800 रुपये, गुड़मंडी स्थित कल्याण से 156000 रुपये नकद लिए। इस तरह उसके पास 439285 रुपये थे। वह टेंपो लेकर रोहतक के लिए शुक्रवार दोपहर बाद करीब साढ़े 4 बजे चला।

जब हुमायूंपुर गांव के पास पहुंचा तो काले रंग की बाइक पर आए तीन युवकों ने ओवरटेक करके टेंपो रुकवा लिया। साथ ही आंखों में मिर्ची का पाउडर मारा। इसके बाद उसे जबरन नीचे उतारा और एक युवक ने कमर में दो मुक्के मारे। जबकि दूसरे ने टेंपो की चॉबी छीन ली। इसे बाद टेंपो के डेश बोर्ड में रखे 439285 रुपये निकाल कर भाग गए। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट व साइबर टीम की मदद से घटनास्थल की जांच की। देर रात लूट का मामला दर्ज किया गया।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई