Bhiwani: पूर्व CM बंसीलाल के परिवार में खेतिहर जमीन को लेकर विवाद, पुलिस ने दो ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि कृष्ण की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मौके से दो ट्रैक्टर कब्जे में लिए गए हैं। दोनों पक्षों को अपने-अपने जमीन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
Dispute over agricultural land within former CM Bansi Lal's family in Bhiwani

भिवानी के गांव गोलागढ़ निवासी कृष्ण ने जूई थाना में शिकायत देकर बताया कि पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी व प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के कहने पर उसने करीब एक सप्ताह पहले उनकी पांच एकड़ जमीन की ट्रैक्टर से जुताई की थी।

कृष्ण के अनुसार, जुताई के दो दिन बाद गांव के ही चार-पांच लोग दो ट्रैक्टर लेकर उसी जमीन को दोबारा जोतने पहुंच गए। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उसे धमकी भी दी। इस संबंध में उसने तुरंत किरण व श्रुति चौधरी को सूचना दी और जूई थाना पुलिस को भी अवगत कराया।

सूचना मिलने पर जुई थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर थाने ले आए। कृष्ण ने बताया कि यह मामला परिवार से जुड़ा हुआ है और कुछ बाहरी लोग बिना वजह ट्रैक्टर लेकर अफरा-तफरी मचा रहे हैं।

थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि कृष्ण की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मौके से दो ट्रैक्टर कब्जे में लिए गए हैं। दोनों पक्षों को अपने-अपने जमीन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच जारी है और प्रकरण एसपी भिवानी के संज्ञान में भी है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से बात कर इसकी जांच में जुटी है।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई