Panipat: हाईटेंशन लाइन पर मांझा फेंकने से करंट की चपेट में आये तीन बच्चे, एक को पीजीआई में रेफर किया

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

अर्जुन नगर की ममता ने बताया कि उनका परिवार किराए के मकान में रहता है। वह और उनके पति फेक्टरी में नौकरी करते हैं। सोमवार शाम को उनका बेटा शुभम उसका दोस्त दीपांशु छत पर खेल रहे थे।
Jeevoka - Chinese Manjha: A Home-Grown Killer

पानीपत थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के काबड़ी रोड अर्जुन नगर में सोमवार देर शाम को छत पर खेलते हुए एक बच्चे ने हाईटेंशन लाइन पर मांझा फेंक दिया। जिससे करंट की चपेट में आने से तीन बच्चे झुलस गए हैं। इसमे से एक की हालत गम्भीर है और उसे पीजीआई रेफर किया गया है।

अर्जुन नगर की ममता ने बताया कि उनका परिवार किराए के मकान में रहता है। वह और उनके पति फेक्टरी में नौकरी करते हैं। सोमवार शाम को उनका बेटा शुभम उसका दोस्त दीपांशु छत पर खेल रहे थे। उसी समय बच्चों ने एक मांझा पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार पर फेंक दिया।

जिसमें करंट आने से वह झुलस गए। बच्चों के झुलसने के बाद तुरंत बाद उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दीपांशु को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। 

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई