हरियाणा में दिन में भीषण गर्मी: अगले तीन दिन 40-50 KM/h की रफ्तार से हवा चलने के आसार, बूंदाबांदी की संभावना

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

हरियाणा के रोहतक में अधिकतम तापमान 44.2, महेंद्रगढ़ में 43.5, हिसार में 43.4,जींद में 43.1 और गुरुग्राम में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया।

कई राज्‍यों में 6 दिन तक लू चलने की आशंका, दक्षि‍णी भारत में बारिश का  अनुमान, पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट - Heat wave likely to continue for 6 days  in many

प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को दिन भर गर्मी का विकराल रूप देखने को मिला। दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादल छाए। देर शाम भिवानी, हिसार, रेवाड़ी, चरखी-दादरी व महेंद्रगढ़ सहित कई जिलों में तेज धूल भरी हवा चली। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। प्रदेश में अधिकतम तापमान फरीदाबाद में सबसे अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 28, 29 और 30 अप्रैल को 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। आंधी-बारिश के प्रभाव से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी- दादरी, महेंद्रगढ़ में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

रोहतक में अधिकतम तापमान 44.2, महेंद्रगढ़ में 43.5, हिसार में 43.4,जींद में 43.1 और गुरुग्राम में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। शाम सात बजे के बाद मौसम में एकाएक बदलाव आया। आसमान में धूल भरे गुबार उठने लगे। चरखी दादरी, फतेहाबाद और सिरसा में भी धूल भरी हवा चली। 

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई