घर के काम को लेकर होती थी कलह, मां-बेटी ने नहर में लगाई छलांग; लोगों ने दोनों को बचाया

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

नई आबादी निवासी पूजा ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार रहती है, जिस कारण उससे घरेलू कामकाज नहीं हो पाता। इसी बात को लेकर घर में उसे अक्सर टोका जाता था, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर यह कदम उठाया गया।

Constant quarrels over household chores mother and daughter jump into canal Abohar

अबोहर के कंधवाला रोड स्थित नहर में घरेलू परेशानी से तंग आकर मां-बेटी द्वारा छलांग लगाने का मामला सामने आया है। हालांकि गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल अबोहर में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।नई आबादी निवासी पूजा ने बताया कि वह विवाहित है । उसने बताया कि वह लंबे समय से बीमार रहती है, जिस कारण उससे घरेलू कामकाज नहीं हो पाता। इसी बात को लेकर घर में उसे अक्सर टोका जाता था, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

उसने अपनी मां को बताया तो उसकी मां भी बेटी के साथ यह कदम उठाने को तैयार हो गई। इस तरह मां बेटी दोनों नहर में कूद गई लेकिन समय रहते दोनों को बचा लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई