UP: छुट्टा मवेशियों के विवाद में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, झोंपड़ी में लगाई आग; दो भाई घायल

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

आगरा के बरहन क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और आगजनी हो गई, जिसमें दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने झोपड़ी जलाने और तमंचा दिखाकर धमकी देने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Agra Berhan Village Clash Over Stray Cattle Dispute

खेत में छुट्टा मवेशियों के हांकने के विवाद में शुक्रवार को नगला अमर सिंह गांव के दो पक्ष में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने लाठी-डंडे से हमला करने, खेत में बनी झोंपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। हमले में दो भाई गंभीररूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट में दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बरहन थाना क्षेत्र के नगला अमर सिंह गांव निवासी श्रीनिवास ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 23 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे वह, उनके भाई और परिवार की महिलाएं खेत में मौजूद थे, तभी गांव के एक परिवार के 7 लोग और 7-8 अन्य लोग लाठी-डंडे, सरिया लेकर आए और खेत पर रखी झोपड़ी में आग लगा दी।
इससे झोपड़ी और सामान जलने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचा दिखाकर धमकी दी और सरिया व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में श्याम सिंह और सौदान सिंह गंभीररूप से घायल हो गए। चीख-पुकार पर राहगीर और आसपास के लोग दौड़े। ग्रामीणों के आने पर परिवार की जान बची। हमले में गंभीर रूप से घायल भाइयों को तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मामले में थाना प्रभारी बरहन ने बताया कि छुट्टा मवेशियों के विवाद में दोनों पक्ष में मारपीट हुई है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई