Haryana Weather: दोपहर में लू के थपेड़ों से लोग परेशान, 43 डिग्री पार पहुंचा पारा; अभी और बढ़ेगा तापमान

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

भारतीय मौविभाग सम ने 25 अप्रैल तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। अभी मौसम शुष्क रहने के चलते लोगों को गर्मी सहन करनी होगी।
Increasing heat in Haryana worries people
पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार होने से जिंदगी बेहाल हो गई है। शुष्क और गर्म हवाओं ने गर्मी के तेवरों को प्रचंड बना दिया है। प्रदेश में फरीदाबाद 43.4, रोहतक और सिरसा में 43.3 डिग्री सेल्सियस डिग्री तापमान दर्ज किया गया। नारनौल में 42.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। पूरे प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से अधिक है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। अप्रैल महीने में ही अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक रहने के बाद अब तापमान 40 से 43 तक पहुंचने पर लोगों को भीषण गर्मी महसूस हो रही है।

भारतीय मौसम विभाग ने 25 अप्रैल तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। अभी मौसम शुष्क रहने के चलते लोगों को गर्मी सहन करनी होगी। ड्रॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 25 अप्रैल की रात एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे धूल भरी हवाएं, आंधी, हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। तापमान में गिरावट के आसार नहीं हैं। 28 व 30 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे उमस भरी गर्मी का मौसम बनेगा। अप्रैल माह में तापमान में अधिक राहत के आसार नहीं है।

रोहतक में सामान्य से 4.6 डिग्री तापमान ज्यादा रहा। करनाल में दिन का तापमान 41.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा था। हिसार में तापमान 42.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। महेंद्रगढ़ में रात का तापमान 26.4 रहा यह सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा था। पूरे प्रदेश में रात का तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है।

priya singh
Author: priya singh