पंजाब में गर्मी का सितम: पारा 42 डिग्री पार, दो दिन हीट वेव का यलो अलर्ट; फरीदकोट रहा सबसे गर्म

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके असर से मौसम के मिजाज बिगड़ेंगे। विभाग ने 26 अप्रैल से तीन दिनों के लिए पंजाब में यलो अलट जारी किया है। इस दौरान पंजाब में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश पड़ने की संभावना है।

Heat Wave Punjab: 8 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ 'ਚ Temperature 35+ ਤੋਂ ਪਾਰ, 4 ਦਿਨਾਂ ਲਈ Yellow  Alert ਜਾਰੀ

पंजाब में बुधवार को गर्मी का कहर बढ़ा और पारा 42.9 डिग्री पहुंच गया। पंजाब के तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 3.1 डिग्री ऊपर हो गया है।

मौसम विभाग ने 24 व 25 अप्रैल को पंजाब में हीट वे का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब के आठ जिलों के लिए यह अलर्ट जारी हुआ है जिनमें फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा. मानसा, संगरूर व पटियाला शामिल हैं।

इसके बाद पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके असर से मौसम के मिजाज बिगड़ेंगे। विभाग ने 26 अप्रैल से तीन दिनों के लिए पंजाब में यलो अलट जारी किया है। इस दौरान पंजाब में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश पड़ने की संभावना है। पंजाब में 42.9 डिग्री के तापमान के साथ फरीदकोट सबसे गर्म रहा

अमृतसर का अधिकतम पारा 39.0 डिग्री, लुधियाना का 40.0 डिग्री, पटियाला का 40.4 डिग्री, पठानकोट का 38.2 डिग्री, बठिंडा का 41.0 डिग्री, फाजिल्का का 39.5 डिग्री, होशियारपुर का 37.8 डिग्री और रूपनगर का 40.1 डिग्री दर्ज किया गया।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई