पंजाब सरकार का आरोप था कि बीबीएमबी ने अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन कर हरियाणा को यह पानी दिए जाने के आदेश दिए थे। हमारी आपत्ति पर गौर नहीं किया गया था।

बीबीएमबी मामले में पंजाब सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पिछले साल हरियाणा सरकार को 8500 क्यूसेक पानी दिए जाने के बीबीएमबी के आदेशों को चुनौती देने वाली पंजाब सरकार की याचिका खारिज कर दी गई है।
हाईकोर्ट ने कहा कि हम पिछले साल इस पर फैसला सुना चुके हैं, उस फैसले के तहत अब केंद्र सरकार के सामने अपना पक्ष रखें। पंजाब सरकार का आरोप था कि बीबीएमबी ने अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन कर हरियाणा को यह पानी दिए जाने के आदेश दिए थे। हमारी आपत्ति पर गौर नहीं किया गया था।