अबोहर में देर रात धमाका: चार दुकानें और एक मकान क्षतिग्रस्त, सोडे की बोतलें फटने से ब्लास्ट; तीन लोग घायल

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

विस्फोट के कारण पास की चार दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं एक मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

Punjab News: Latest Punjab News In Hindi Today, पंजाब समाचार - Amar Ujala

अबोहर के पटेल पार्क इलाके में मंगलवार देर रात गली नंबर 6 में विज हॉल के नजदीक एक दुकान में जोरदार धमाका हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान में बड़े स्तर पर पटाखों व अन्य ज्वलनशील सामग्री का भंडारण किया गया था, जिसमें अचानक विस्फोट हो गया।

हालांकि जांच के बाद एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि मौके पर कोई ज्वलनशील पदार्थ या पटाखे नहीं मिले। उन्होंने बताया कि गन्ने के जूस वाली मशीन के पास ऑयल होने और वहां मौजूद सोडे की बोतलों के फटने के कारण यह हादसा हुआ है।

धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई और आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। विस्फोट के कारण पास की चार दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं एक मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

घटना में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पहुंचकर स्थिति पर काबू पाने में जुट गईं।

 

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई