
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित मां कंकाली मंदिर के सामने एक अज्ञात कार ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार स्कूटर सवार सासनी गेट, हाथरस निवासी राकेश पुत्र किशोरी लाल सासनी की ओर से हाथरस की ओर जा रहा था। उधर एक कार हाथरस की ओर से सासनी की ओर जा रही थी। बताते हैं कि दोनों वाहन जैसे ही मां कंकाली मंदिर के सामने पहुंचे तो कार सवार ने आग चल रहे वाहन को बचाने का प्रयास किया जिससे कार असंतुलित हो गई, और सामने से आ रहे स्कूटर से जा टकराई। जिससे स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और स्कूटर के परखच्चे उड गये, और कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके पर कार छोडकर भाग गया। उधर घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लेागों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से ऐंबुलेंस के जरिए घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल हाथरस भिजवाया जहां उसका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS


