कुरुक्षेत्र में महिला ने लगाया फंदा: 3 साल पहले की थी लव मैरिज, विवाद के चलते एक माह से PG में रह रही थी देवी

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

मृतका देवी का अपने पति विक्रम के साथ पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी घरेलू कलह के कारण वह करीब एक महीने से अपने घर से दूर कुरुक्षेत्र के सेक्टर 13 में एक पीजी में रह रही थी।
UP Police Claims Sharp Decline in Crime Rate; Former Top Cops Term it  'Fake' | NewsClick

तीन साल पहले ही लव मैरिज करने वाले युवक-युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। करीब 26 वर्षीय पति विक्रम ने तीन दिन पहले करनाल के गांव चौपड़ी में तो करीब 21 वर्षीय पत्नी देवी ने सोमवार देर रात कुरुक्षेत्र के सेक्टर 13 में एक पीजी में फंदा लगा लिया। दोनों की मौत के साथ ही लव स्टोरी का भी अंत हो गया। इसके पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है।

सोमवार रात करीब नौ बजे सेक्टर 13 स्थित पीजी के जब एककमरे में कोई हरकत नहीं दिखाई दी और कमरा अंदर से बंद था तो कुछ आशंका हुई। आसपास रहने वाले अन्य लोगों ने खिड़की से देखा तो देवी फंदे पर लटकी थी। तत्काल सूचना पीजी संचालक व पुलिस को दी। पुलिस ने देवी के शव को फंदे से उतारा, जिसका आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Author: priya singh