बस कीटक्कर से टेम्पो सवार दो छात्र घायल

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

सासनी-इगलास मार्ग पर स्थित शिव राधे पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार निजी बस और टेम्पो को सामने से टक्कर मार दी। जिससे टैंपो में बैठे दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार, एक प्राइवेट टेम्पो इगलास की ओर से स्कूली बच्चों को लेकर सासनी की ओर आ रहा था। उधर सासनी की ओर से तेज गति में एक निजी बस इगलास की ओर जा रही थी। सामने चल रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बस ने टेम्पो को सामने से टक्कर मार दी। जिससे टेम्पो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। हादसे के वक्त टेम्पो में कई बच्चे सवार थे। दुर्घटना में अंशु, कान्हा, प्रांशु पुत्र पुष्पेंद्र पाठक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से बच्चों को क्षतिग्रस्त टेम्पो से बाहर निकाला और आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया परिजन अस्पताल पहुंच गये। समाचार लिखे जाने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया है।
Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई