कार में बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में देर रात हुई वारदात; पुलिस जांच में जुटी

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

मृतक के चाचा के बेटे मलकी सिंह ने बताया कि मंजीत सिंह की कुछ लोगों के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश को लेकर पहले भी साल 2024 में एक मामला दर्ज हुआ था।

Amritsar: कार में बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में देर रात  हुई वारदात; पुलिस जांच में जुटी

अमृतसर के गांव भुल्लर में बुधवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मंजीत सिंह अपनी कार में एक चिकन शॉप के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और आते ही उस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से मंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मृतक के चाचा के बेटे मलकी सिंह ने बताया कि मंजीत सिंह की कुछ लोगों के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश को लेकर पहले भी साल 2024 में एक मामला दर्ज हुआ था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई