
साहिल की सूचना के आधार पर सीएआई की तरफ से गठित की गई टीम ने सोमवार को सिरसा जिले के नेजाडेला खुर्द व फरमाई खुर्द में छापा मारा। इस दौरान फरमाई खुर्द से आरोपी राजू को गिरफ्तार किया। मौके से उन्हें अवैध हथियार बनाने के उपकरण और 3-4 अर्धनिर्मित हथियार मिले। आरोपी के खिलाफ 7 प्राथमिकी पहले से दर्ज हैं जिनमें हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी और पीओ शामिल है।
राजू के घर से नाजायज पिस्तौल, कारतूस, खाका पिस्तौल के निशान वाली एक लोहा प्लेट, बैरल बनाने के लिए प्रयोग में लाई जाने के लिए 6 लोहा पाइप, 3 बाडी पिस्तौल व 4 बैरल लोहा तैयार की हुई, 1 पाइप स्टील व 02 पाइप पीतल कारतूस बनाने के लिए, ट्राईगर गार्ड, ट्राईगर व स्प्रिंग लोहा ट्राईगर बनाने के 18 पार्टस, 4 कारतूस 12 बोर एक कारतूस के पैंदा पर चोट लगी हुई, कारतूसों में भरने के लिए रांग, कारतूसों में भरने के लिए लोहा गोली, 5 लोहा रेती, 3 प्लास, एक लोहा हथोड़ी, 5 छोटे पेचकस, 1 बड़ा पेचकस, 7 चाबी नट खोलने बाली, एक इलेक्टि्रक कटर, एक इलेक्टि्रक ड्रील मशीन, छोटे पेच, 1 लकड़ी खांचा बंदूक, दो लकड़ी फट्टी बट पर लगाने के लिए, 1 इलेक्टि्रक वेलिडंग मशीन बरामद की गई।
4-5 माह से बना रहा था अवैध हथियार
आरोपी पिछले 4-5 माह से अवैध हथियार बना रहा था। ऑर्डर मिलने पर ही यह हथियार बनाता था। इसने साहिल को 15 हजार रुपये में हथियार बेचे थे। अभी तक उसने ये हथियार ही तैयार किए थे जबकि 3-4 हथियार अभी वह बना रहा था जो आधे अधूरे थे। आरोपी ने अपनी मौसी के लड़के से हथियार बनाने का काम सीखा था जिसकी तलाश की जा रही है। मौसी का लड़का रतिया की तरफ का रहने वाला है। वह राजू को सामान उपलब्ध करवाता था।
यहां-यहां दर्ज हैं प्राथमिकी
आरोपी राजू के खिलाफ टोहाना, फतेहाबाद व सिरसा में हत्या प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी व पीओ मामले में प्राथमिकी दर्ज हैं। हत्या प्रयास का मामला सिरसा और आर्म्स एक्ट का मामला फतेहाबाद का है। वर्ष 2010 में आरोपी के खिलाफ पहली प्राथमिकी दर्ज हुई है। तब से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार घर में उसकी पत्नी भी थी, उसे भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसका पति अवैध हथियार बनाता है।