केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिले सीएम मान, खराब फसल के जायजे के लिए टीम भेजने की गुजारिश

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

सीएम ने केंद्रीय मंत्री से पंजाब के ग्रामीण विकास फंड का रुका हुआ करीब 8700 करोड़ रुपये भी जारी करने की मांग की। इसके लिए पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में केस भी दायर कर रखा है।

Punjab CM Bhagwant Mann Meets Union Minister Pralhad Joshi Requests Sending Team to Assess Crop Damage

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। सीएम ने पंजाब में बारिश और ओलावृष्टि की वजह से खराब हुई फसल का जायजा लेने के लिए केंद्र से टीम भेजने की गुजारिश की जिस पर केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया।

सीएम ने केंद्रीय मंत्री से पंजाब के ग्रामीण विकास फंड का रुका हुआ करीब 8700 करोड़ रुपये भी जारी करने की मांग की। इसके लिए पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में केस भी दायर कर रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सरकार रुका हुआ फंड रिलीज करती है तो केस वापस लिया जा सकता है।

साथ ही उन्होंने गोदाम में पड़े पुराने अनाज को भी जल्द उठाने की मांग की। सीएम ने आढ़तियों के कमीशन का मुद्दा भी केंद्रीय मंत्री के सामने उठाया।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई