ट्रांसपोर्टर की मौत: कार ने जिस तरह रौंदा CCTV देख खड़े हो गए रोंगटे, हत्या या हादसा; तीन टीम कर रहीं जांच

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

आगरा में ट्रांसपोर्टर असगर अली की संदिग्ध हालत में मौत के बाद परिजनों ने हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। सीसीटीवी में टक्कर मारकर भागती कार दिखी है, पुलिस कई टीमों के साथ जांच में जुटी है।

ट्रांसपोर्टर की मौत: कार ने जिस तरह रौंदा CCTV देख खड़े हो गए रोंगटे, हत्या  या हादसा; तीन टीम कर रहीं जांच

आगरा के थाना शाहगंज मार्ग के मल्ल का चबूतरा पर ट्रांसपोर्टर की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में मृतक के परिजन ने हत्या का शक जताया है। इसकी साजिश का आरोप जीएसटी और नगर निगम के अधिकारियों पर लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उधर हादसा करने वाली कार की भी पहचान हो गई है। तीन टीम को जांच के लिए लगाया गया है। कॉल डिटेल से भी जानकारी ली जा रही है।

शुक्रवार रात को शाहगंज के मेवाती नगला निवासी अजमन ट्रांसपोर्ट के संचालक असगर अली सड़क पर पड़े मिले थे। उन्हें परिजन अस्पताल ले गए थे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। उनका ट्रक फतेहपुर सीकरी टोल प्लाजा के पास सचल दल की टीम ने पकड़ा था।

ट्रक पकड़े जाने के बाद वह जीएसटी कार्यालय जाने की कहकर निकले थे। परिजन ने आरोप लगाया था कि उनका जीएसटी की अधिकारी से पूर्व में विवाद हुआ था। वह रंजिश मान रही थी। हत्या का शक जताया। बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें जीएसटी की अधिकारी, उनके पति नगर निगम के अधिकारी सहित अन्य पर हत्या का शक जताया था।

जालौन नंबर की कार से हुई घटना, बरामदगी के प्रयास जारी
सीसीटीवी फुटेज में नजर आया था कि टक्कर लगने के बाद असगर अली उछलकर कार के शीशे पर गिरते हैं। इसके बावजूद चालक ने कार को नहीं रोका। 10 मीटर दूर कार से असगर अली सड़क पर गिर जाते हैं। चालक रुकता नहीं है। आगे की तरफ तेजी से चला जाता है।

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास की पहचान कर ली गई है। जालौन नंबर की कार से घटना हुई थी। कार बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में चालक नजर नहीं आया है। तीन टीम को जांच के लिए लगाया गया है। कॉल डिटेल से भी जानकारी ली जा रही है।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई