ब्लॉक सभागार मे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रेरणा दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व विधायक हरी शंकर माहौर, भू प्रकाश उपाध्याय, सुशील प्रभाकर मंचासीन रहे,
बुधवार को आयोजित कार्रक्रम में शासन के निर्देशों के क्रम में, विकास खंड सासनी में विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना। यह कार्यक्रम प्रत्येक बुधवार को आयोजित किया जाता है। ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत ब्लॉक मिशन मैनेजर और सहायक विकास अधिकारी की देखरेख में इसकाक्रियान्वयन हो रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण आजीविका को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया गया है। इस पहल से न केवल ग्रामीण महिलाओं के कौशल में वृद्धि होगी, बल्कि वे सामाजिक और आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इस कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाएं मौजूद रही.
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS


