एक पखवाडे बाद सडक दुर्घटना मामले की रिपोर्ट दर्ज

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

कोतवाली सासनी क्षेत्र में करीब पंद्रह दिन पूर्व कार द्वारा वाइक सवारों को टक्कर मारे जाने पर घायल हुए बाइक सवारों को उपचार के लिए अलीगढ रेफर किया गया था। घटना के  बाद एक पखवाडे बाद घायलों के भाई ने घटना की तहरीर अज्ञात कार चालक के खिलाफ कोतवाली में दी है।
फ्लैश बैक
बता दें कि घटना बीते 26 मार्च 2026 की रात करीब नौ बजे की है। जिसमें ग्राम ऊसवा निवासी भूरी सिंह पुत्र रामजीलाल अपने मित्र हरकिशन पुत्र महीपाल सिंह के साथ बाइक संख्या यूपी 81 एडी 7841 पर सवार होकर अलीगढ़ से सासनी की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे राधिका ढाबे के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार संख्या यूपी 81बी क्यू 2227 के अज्ञात चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद पुलिस की सहायता से घायलों को तुरंत सासनी के जिला अस्पताल पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत अत्यंत गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, घायलों की गंभीर स्थिति और इलाज में व्यस्त होने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई। इस मामले में घायल भूरी सिंह के भाई मुकेश चंद्र की तहरीर पर सासनी पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच उपनिरीक्षक रणजीत सिंह को सौंपी है। सासनी कोतवाली प्रभारी अबधेश कुमार ने बताया कि वाहन संख्या के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।

 

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई