पाकिस्तान की नापाक साजिश का खुलासा हुआ है। दहशत फैलाने के लिए पाकिस्तानी सेना के हैंड ग्रेनेड पंजाब भेजे जा रहे हैं। पिछले दिनों जांच में जुटी पंजाब पुलिस को कुछेक हैंड ग्रेनेड ऐसे मिले जिन्हें पाकिस्तान की ऑर्डिनेंस फैक्टरी (पीओएफ) में तैयार किया गया था।

इस नापाक काम में पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई का बड़ा हाथ है। पिछले दिनों जांच में जुटी पंजाब पुलिस को कुछेक हैंड ग्रेनेड ऐसे मिले जिन्हें पाकिस्तान की ऑर्डिनेंस फैक्टरी (पीओएफ) में तैयार किया गया था।
इस आयुध फैक्टरी में पाकिस्तानी सेना के लिए हथियार, कारतूस, गोला, बारूद व अन्य सैन्य उपकरणों के साथ-साथ यह हैंड ग्रेनेड भी तैयार किए जाते हैं। कुछ महीने पहले बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने भी सीमा पार से आए कुछ ऐसे कारतूसों की खेप पकड़ी थी जिन्हें पाकिस्तानी आयुध फैक्टरी में ही तैयार किया गया था।
पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चीन निर्मित हैंड ग्रेनेड की खेप तो पाकिस्तान से पंजाब भिजवाई जाती रही है मगर अब पाकिस्तानी सेना के हैंड ग्रेनेड भी सीमा पार से आ रहे हैं।
पंजाब पुलिस पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को विफल करने में पूरी ताकत से जुटी है। इस खेप को भारत में प्राप्त करने के लिए आईएसआई ने यहां स्थानीय लोगों का नेटवर्क भी खड़ा किया था। इसी नेटवर्क के कुछेक गुर्गे पकड़े गए हैं जबकि बाकी कड़ियों को भी तलाशा जा रहा है।
कराची में बन रहीं देसी पिस्तौलें, लग रहा विदेशी मार्का
पंजाब पुलिस ने पिस्तौलों की कई खेप समय-समय पर पकड़ी हैं। पुलिस की विशेष इकाइयां इन मामलों की जांच में जुटी हुई हैं। ऐसी ही एक जांच में यह खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान अपनी देसी पिस्तौलों पर विदेशी मार्का लगाकर पंजाब भेज रहा है ताकि यहां गैंगस्टरों के गिरोहों को आकर्षित किया जा सके।
पंजाब पुलिस ने पिस्तौलों की कई खेप समय-समय पर पकड़ी हैं। पुलिस की विशेष इकाइयां इन मामलों की जांच में जुटी हुई हैं। ऐसी ही एक जांच में यह खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान अपनी देसी पिस्तौलों पर विदेशी मार्का लगाकर पंजाब भेज रहा है ताकि यहां गैंगस्टरों के गिरोहों को आकर्षित किया जा सके।
पंजाब पुलिस के एक अधिकारी बताते हैं कि पाकिस्तान में विदेशी पिस्तौलों की नकल कर देसी पिस्तौलें बनाई जा रही हैं और उन पर विभिन्न देशों में निर्मित होने (मेड इन) का मार्का लगाकर पंजाब में भेजा जा रहा है। कई पिस्तौलों पर तो ‘स्पेशल गिफ्ट’ शब्द लिखकर भेजा जा रहा है।
ये पिस्तौलें पाकिस्तान के कराची व उसके आसपास इलाकों में ही बनाई जा रही हैं। इन पिस्तौलों को भी आईएसआई के सहयोग से यहां ड्रोन व अन्य माध्यमों से पहुंचाया जा रहा है। ऐसी पिस्तौलों की खेप केवल पंजाब तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अन्य राज्यों के सक्रिय गैंगस्टरों व उनके गिरोहों के सदस्यों तक भी पहुंचाई जा रही है।


