तेज हवाओं और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं की फसल को नुकसान का खतरा बना हुआ है। सात अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

पंजाब में बारिश के बाद तापमान में 5.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
अलर्ट के अनुसार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कई जगहों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना है। पांच और छह अप्रैल को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। सात अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से दो दिन तक 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।
मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। तेज हवाओं और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं की फसल को नुकसान का खतरा बना हुआ है। अधिकतम तापमान में पटियाला 32.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। लुधियाना 30.3 डिग्री, बठिंडा 30.7 डिग्री, अमृतसर 26.2 डिग्री, पठानकोट 27.2 डिग्री दर्ज हुआ।
न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बठिंडा में सबसे कम 17.5 डिग्री तापमान रहा। अन्य शहरों में 18 से 21 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया।