Honey Singh: हनी सिंह ने पुणे में होने वाला अपना मच अवेटेड कॉन्सर्ट पोस्टपोन कर दिया है। बता दें कि ये कॉन्सर्ट 4 अप्रैल को होने वाला था, लेकिन इसे अब पोस्टपोन कर दिया गया है। जानिए क्यों कैंसिल किया शो।

‘ब्लूटूथ किं’ग के नाम से पॉपुलर हनी सिंह ने पुणे में होने वाले अपने कॉन्सर्ट को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी शेयर की। साथ ही अपने शो की नई तारीखों के बारे में जानकारी दी है।
इस वजह से पोस्टपोन किया कॉन्सर्ट
हनी सिंह ने अपना मच अवेटेड कॉन्सर्ट, जो 4 अप्रैल को होने वाला था, उसे पोस्टपोन कर दिया है। उन्होंने खराब मौसम को वजह बताया है। बता दें कि इस दिन मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी थी, जिसके चलते यह फैसला लिया गया।

रैपर ने खुद इस बात की जानकारी दी और बताया कि अब यह शो 18 अप्रैल को होगा। उन्होंने फैंस को यह भी भरोसा दिलाया कि पहले से खरीदे गए सभी टिकट नई तारीख पर वैलिड रहेंगे।