Weather in UP: यूपी में बढ़ती गर्मी के बीच एक बार फिर से मौसम यू-टर्न लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलेगा।

उत्तर प्रदेश के माैसम में शुक्रवार से दोबारा बदलाव के संकेत हैं। माैसम विभाग का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से सहारनपुर, शामली, मेरठ, नोएडा समेत पश्चिम के 18 जिलों में तेज हवा और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार के बीच बारिश के साथ ही इन जिलों में वज्रपात और ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। करीब 11 जिलों में ओले गिर सकते हैं।
इधर बृहस्पतिवार को धूप की तपिश और भीषण गर्मी ने लोगों को असहज किया। बांदा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। जबकि प्रयागराज में 40 डिग्री, वाराणसी व हमीरपुर में 39.5 डिग्री और कानपुर में 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
इन जिलों में है तेज हवा के साथ गरज चमक की संभावना