पंजाब में टैक्स चोरी: 200 करोड़ का टर्नओवर छिपाया, 882 ढाबों व रेस्टोरेंट्स की जांच; 2.02 करोड़ की वसूली

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

ढाबों, रेस्टोरेंट्स और फास्ट-फूड आउटलेट्स में बड़े स्तर पर टैक्स चोरी की जा रही थी। अब तक 239 मामलों की जांच में 5 प्रतिशत टैक्स दर से 2.54 करोड़ रुपये की देनदारी सामने आई है जिसमें से 2.02 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है।

large scale tax evasion Punjab government detected case of turnover of approximately 200 crore

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने सोमवार को बताया कि 882 ढाबों, रेस्टोरेंट्स और अन्य खाने-पीने के संस्थानों की जांच जारी है। शुरुआती जांच के अनुसार यह मामला 500 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

उन्होंने बताया कि ढाबों, रेस्टोरेंट्स और फास्ट-फूड आउटलेट्स में बड़े स्तर पर टैक्स चोरी की जा रही थी। अब तक 239 मामलों की जांच में 5 प्रतिशत टैक्स दर से 2.54 करोड़ रुपये की देनदारी सामने आई है जिसमें से 2.02 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। विभाग ने एडवांस्ड डेटा एनालिटिक्स, टैक्स इंटेलिजेंस यूनिट और स्टेट इंटेलिजेंस एवं प्रिवेंटिव यूनिट की मदद से यह कार्रवाई की है।

जांच में सामने आया कि तीन करदाताओं ने 2 करोड़ रुपये से अधिक, छह ने 1 करोड़, 18 ने 50 लाख और 91 करदाताओं ने 5 लाख रुपये से अधिक का टर्नओवर छिपाया। ढाबों का हिस्सा करीब 10 करोड़, छोटे खाने-पीने के स्थानों का 8 करोड़ और पिज्जा व फास्ट-फूड आउटलेट्स का हिस्सा 6 करोड़ रुपये से अधिक पाया गया।

मोहाली में सबसे ज्यादा मामले

टैक्स चोरी के मामलों में मोहाली 8.16 करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे है। इसके बाद जालंधर में 6.72 करोड़ और लुधियाना में 5.48 करोड़ रुपये का टर्नओवर छिपाने के मामले सामने आए हैं। विभाग अब यूपीआई और अन्य डिजिटल भुगतान के रिकॉर्ड की भी जांच कर रहा है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई