Yamunanagar: पूर्व विधायक की फैक्टरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गेट के साथ अंदर खड़े ट्रक पर भी लगी गोलियां

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

हमलावरों ने लगातार कई राउंड फायर किए और इसके बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस फैक्टरी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश या डर फैलाने की मंशा से जुड़ा माना जा रहा है।

shooting at former MLA factory in radaur

रादौर के जठलाना क्षेत्र में स्थित इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की ट्रेनॉक्स लैमिनेट फैक्टरी पर सोमवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी।

हमलावरों ने फैक्टरी के मुख्य गेट को निशाना बनाते हुए करीब आठ राउंड गोलियां चलाईं। इस दौरान दो गोलियां फैक्टरी परिसर के अंदर खड़े एक ट्रक के सामने भी लगीं।
priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई