बड़ा खुलासा: विधायक हरमीत पठानमाजरा ने पीड़िता के साथ कई फार्म हाउस में किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाए

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

सनाैर के आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर पटियाला के थाना सिविल लाइन में सितंबर 2025 में दुष्कर्म और धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज हुआ था।

AAP MLA Harmeet Pathanmajra Misdeed Victim at Multiple Farmhouses Filmed Obscene Videos

जांच में सामने आया है कि आरोपी विधायक ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश स्थित अपने फार्म हाउसों पर पीड़िता के साथ न केवल कई बार दुष्कर्म किया बल्कि वहां गुप्त कैमरे लगाकर अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड किए। इन गंभीर खुलासों के बाद अदालत ने रविवार को विधायक को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के दतिया और उत्तर प्रदेश के हरदोई स्थित फार्म हाउसों में वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर महिला को झांसे में लिया और शादी का ढोंग रचाकर इन ठिकानों पर ले गया। पुलिस का दावा है कि इन फार्म हाउसों के कमरों में पहले से ही गुप्त कैमरे फिट थे, जिनके जरिए पीड़िता की आपत्तिजनक क्लिप्स बनाई गईं। अब पुलिस टीम विधायक को इन राज्यों में ले जाकर उन कैमरों की डीवीआर और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद करेगी।

सरकारी दस्तावेज बरामद करने की चुनौती

पूछताछ में एक और बड़ा खुलासा यह हुआ है कि आरोपी ने पुलिस से छीने गए सरकारी दस्तावेज और अपना मोबाइल फोन हरदोई स्थित फार्म हाउस में छिपा रखा है। गौरतलब है कि सितंबर 2025 में हिरासत से फरार होने के दौरान विधायक ने पुलिस कर्मियों से कुछ महत्वपूर्ण कागजात छीन लिए थे। रिमांड के दौरान पुलिस इन दस्तावेजों की रिकवरी को प्राथमिकता देगी।

धमकी देने वालों की तलाश तेज

जांच में यह भी सामने आया है कि पीड़िता को शिकायत दर्ज न कराने के लिए अज्ञात लोगों से लगातार धमकियां दिलवाई जा रही थीं। पुलिस अब उन कॉलर्स की पहचान कर रही है जिन्होंने आरोपी के इशारे पर पीड़िता को डराया। पुलिस ने अदालत को बताया कि दूसरे राज्यों से डिजिटल साक्ष्य और छीने गए दस्तावेज जुटाने के लिए विधायक से गहन पूछताछ जरूरी है, जिसके आधार पर 7 दिन का रिमांड मंजूर किया गया।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई