UP News: लगेज में छिपाकर बैंकॉक ले जा रहा था रेंडियर की सींग, वाराणसी एयरपोर्ट पर पकड़ा गया विदेशी

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक विदेशी नागरिक के बैग से रेंडियर की सींग बरामद की गई। इस दौरान पूछताछ के लिए वन विभाग ने विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया।

Foreigner caught at Varanasi Airport while attempting to smuggle reindeer antlers to Bangkok hidden in luggage

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी नागरिक के बैग से प्रतिबंधित रेंडियर की सींग बरामद की गई। पूछताछ के बाद आरोपी को वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। हालांकि वन विभाग की डीएफओ स्वाति ने बताया कि बरामद सींग रेंडियर की है।

रूस का नागरिक दमित्री ब्रेकिन एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से वाराणसी से बैंकॉक जाने वाला था। यह उड़ान दोपहर 12:35 बजे वाराणसी से प्रस्थान कर शाम 6:05 बजे बैंकॉक पहुंचती है। प्रस्थान से पहले नियमित सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को यात्री के लगेज पर संदेह हुआ।

एक्स-रे स्कैनिंग में संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर बैग की तलाशी ली गई, जिसमें सींग बरामद हुई। बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वन विभाग के अनुसार रूसी नागरिक दमित्री ब्रेकिन को सींग फिनलैंड के उसके किसी दोस्त ने उपहार के रूप में दिया था। मामले की जांच की जा रही है। 

सीआईएसएफ ने मामले की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बरामद सींग को अपने कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में मामला वन्यजीव तस्करी से जुड़ा माना जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत रेंडियर जैसे संरक्षित वन्यजीवों के अंगों का परिवहन और व्यापार पूरी तरह प्रतिबंधित है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी के पास यह सींग कहां से आया और इसके पीछे किसी अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह की संलिप्तता है या नहीं। फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विदेशी यात्री से गहन पूछताछ के बाद आगे की जांच वन विभाग की टीम कर रही है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई