डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय नेताओं ने घटना को माहौल खराब करने की साजिश बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

खन्ना के सिंह एवेन्यू में गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई, जिसमें तीन बच्चों द्वारा बेअदबी करते हुए देखा गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और रोष व्यक्त किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों बच्चों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की टीम भी मौके पर पहुंची और गुटका साहिब के अंगों को सम्मानपूर्वक संभाल लिया।
मौके पर पहुंचे डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय नेताओं ने घटना को माहौल खराब करने की साजिश बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इलाके में बिना वेरिफिकेशन रह रहे लोगों की जांच के भी निर्देश दिए।